फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच तेजपाल को सुबह तक राहत

Fri, 29 Nov 2013 06:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के आरोपी तरुण तेजपाल को शनिवार सवेरे दस बजे तक अंतरिम जमानत मिल गई। शुक्रवार शाम दिल्ली से गोवा गए तहलका के संस्थापक संपादक को एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


बाद में अदालत ने उन्हें अगली सुबह तक राहत दे दी और तब तक उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई।

इससे पहले शुक्रवार पूरे दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गोवा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार तड़के दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची थी। लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे।

अचानक पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट
उन्हें दोपहर ढाई बजे तक गोवा पुलिस के सामने पेश होना था। इस बीच दोपहर को अचानक वह परिवार समेत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से गोवा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


विमान में सफर के दौरान भी मीडियाकर्मियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वह कुछ भी कहने से बचते रहे और उनके साथ मौजूद रिश्तेदार और वकील उनका बचाव करते रहे।

तेजपाल ने कहा, सच्चाई सामने आएगी
हालांकि, मीडियाकर्मियों के बार-बार पूछे जाने पर तेजपाल ने सिर्फ इतना कहा, "सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी। गोवा पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था और मैं उसी के लिए जा रहा हूं।"

तेजपाल के साथ उनकी पत्नी, बेटी और वकील थे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उनके गिरफ्तार होने की खबर फैली, लेकिन कुछ ही देर में साफ हो गया कि उन्हें हिरासत में लिया गया था। अदालत ने उन्हें शनिवार सवेरे तक राहत देने का फैसला किया।

इससे पहले तेजपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिस समय गोवा पुलिस उनके दिल्ली स्थित घर पहुंची, तो साथ में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम भी थी।

शनिवार तक मांगी थी मोहलत
इससे पहले सहकर्मी के यौन शोषण के आरोप में घिरे तरुण तेजपाल गुरुवार को दोपहर तीन बजे की समय सीमा तक गोवा पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए और उन्होंने शनिवार तक की मोहलत मांगी थी।

हालांकि, यह मोहलत उन्हें देने से इनकार कर दिया गया और तेजपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली।

शुक्रवार शाम गोवा की अदालत में तेजपाल के वकीलों की दलील जज खारिज करते रहे। जज ने महिला पत्रकार का नाम इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगा दी।

जज ने ली वकीलों की क्लास
जज ने बचाव पक्ष के वकीलों के इस आरोप से इत्तफाक नहीं दिखाया जिसमें कहा गया कि तेजपाल को राजनीतिक साजिश की वजह से फंसाया जा रहा है।

जज ने तेजपाल के वकीलों से सवाल किया, "मैं अपराध पर गौर कर रहा हूं, इस बात पर नहीं कि उसके बाद राजनीतिक टिप्पणियां क्या की गईं। क्या युवती ने सियासी टिप्पणी की?"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें