फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की 'आत्मा' से डरी महिला, दे दिए लाखों रुपए

Fri, 01 Nov 2013 12:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हौजकाजी इलाके में एक तांत्रिक ने घर में पति की आत्मा का डर दिखाकर एक महिला से लाखों रुपए ठग लिए।
विज्ञापन


महिला के मकान को हथियाने के लिए तांत्रिक ने अपनी बेटी और एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

हालांकि, महिला की शिकायत पर हौजकाजी इलाके में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि मुमताज बेगम सपरिवार लाल कुआं इलाके में रहती हैं। 19 अक्तूबर को उन्होंने तांत्रिक असलम परवेज पर लाखों रुपये, जेवरात और फ्लैट के कागजात हड़पने का आरोप लगाया।

महिला ने बताया कि तांत्रिक की बेटी शीबा उसके घर आई और पति की आत्मा भटकने की बात कही। उसने बताया कि उसके पिता असलम आत्मा को अपने वश में कर लेते हैं। डरी सहमी मुमताज ने उससे संपर्क किया।
विज्ञापन


12 लाख और जेवर हड़पे
उसके बाद असलम ने एक प्रॉपर्टी डीलर शाहिद की मदद से मुमताज के फ्लैट पर कब्जा करने की साजिश रची और फिर आत्मा भागने के नाम 12 लाख रुपये, 28 तोला जेवरात और फ्लैट के कागजात हड़प लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर असलम की तलाश शुरू की। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को उसको गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से काफी मात्रा में पुराने सिक्के मिले हैं। पुलिस उसकी फरार बेटी और प्रॉपर्टी डीलर की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें