फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाब के भूत से परेशान अबू जुंदाल धरने पर बैठा

Sat, 08 Aug 2015 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पर हुए 26/11 हमले का सरगना और लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी अबू जुंदाल मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में अनशन पर बैठ गया है।
विज्ञापन


दरअसल उसे आतंकी कसाब का भूत सता रहा है। इसलिए वह अंडा सेल से सामान्य कोठरी में स्थानांतरित करने की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि उसे ऐसी कोठरी में रखा जाए, जहां रोशनी और हवा मिल सके।

अबू जुंदाल महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ देश के कई बड़े शहरों में धमाके कराने का आरोप है। ऑर्थर रोड जेल के जिस अंडा सेल में उसे रखा गया है, वह उच्च सुरक्षा वाली कोठरी है। जहां दुर्दांत अपराधियों को रखा जाता है। सूत्रों के अनुसार उसे आतंकी कसाब का भूत दिखाई देता है, जिससे वह काफी परेशान हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन साल से अंडा सेल में है जुंदाल

उसे बीते तीन साल से अंडा सेल में रखा गया है। जहां हवा और रोशनी न के बराबर है। इसके अलावा उसे लंबे वक्त से बाहर जाने की अनुमति भी नहीं मिली है। उसका आरोप है कि जेल अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और गुनाह कबूल करने का दबाव बना रहे हैं।

हालांकि इसको लेकर मकोका कोर्ट बुधवार को ही उसकी अर्जी खारिज कर चुकी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक वह बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल पर बैठा है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी का कहना है कि कैदी की कोठरी बदलने का फैसला जेल अधिकारी करते हैं। ऐसे मामलों में वरिष्ठ जेल अधिकारी उच्च जेल अधिकारियों से चर्चा के बाद निर्णय लेते हैं।

अबू जुंदाल को सन 2012 में सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जुंदाल के खिलाफ भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के मामले में आरोप पत्र दायर किया था। अबू जुंदाल के खिलाफ जो आरोप पत्र दायर किए गए हैं। उनमें 26/11 मुंबई हमला प्रमुख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें