अपनी कातिल अदाओं से लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के सामने अब बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। विभिन्न फिल्मों में अपनी बोल्ड अदाकारी और डांस से चर्चा में रहने वाली सनी लियोनि के खिलाफ गोवा के मार्गो टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के स्थानीय निवासी अरुण पारुलेकर ने मार्गो टाउन शहर के एक थाने में शिकायत देकर सनी लियोनी पर पोर्न वेबसाईट चलाने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।
अरुण पारुलेकर की शिकायत में गोवा पुलसि से सनी लियोनी के खिलाफ महिला प्रतिनिधित्व कानून और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।