स्कूल में छात्रों का यौन शोषण करने वाली एक महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी टीचर ने कई बच्चों के साथ दरिंदगी की और दूसरों के पास अश्लील मैसेज भी भेजे।
मामला न्यू जर्सी का है। मैनचेस्टर रीजनल हाईस्कूल में काम करने वाली आरोपी टीचर लिंडा हार्डन (21) ने एक 16 वर्षीय छात्र को वेन इलाके में ले जाकर उसका यौन शोषण किया।
इसके अलावा उसने हलेडॉन पब्लिक स्कूल में भी आठवीं के एक छात्र का यौन शोषण किया था। वह इस स्कूल में भी पढ़ाने जाती थी। आरोपी टीचर ने दोनों छात्रों को अश्लील मैसेज भेजे और इनके अलावा भी कई छात्रों को मैसेज भेजती रही।
कई आरोप सामने आने के बाद अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बाल कल्याण मंत्रालय ने यह मुद्दा उठाया है।