तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के बेटे को एक 16 साल की लड़की से बलात्कार करने को कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां किसी काम से गया था जहां खुद को पुलिस अफसर बताकर एक किशोरी से बलात्कार करने की कोशिश की।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, चेन्नई से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित कामराजपुरम गांव में 22 वर्षीय आरोपी ने 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को पकड़कर उससे बलात्कार करने की कोशिश की और उससे छेड़छाड़ की। लेकिन पुलिस छेड़छाड़ और लड़की के उठाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अनुसार आरोपी युवक ललित कुमार मानवाला नगर थाने के सब इंस्पेक्टर का बेटा है। पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है क्योंकि जिस वक्त ललित ने लड़की को पकड़ा था उस वक्त वह भी मौके पर मौजूद था।