फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बरेली में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Thu, 10 Sep 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में फरीदपुर में गोकशी मामले पर दबिश देने पहुंचे दरोगा की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


फरीदपुर इलाके के गांव पदार्थपुर में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा जब अपनी टीम के साथ पशु तस्करी में लगे बदमाशों को पकड़ने पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाते वक्त सब इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा की मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के पेट में गोली लगी थी। बरेली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो सामने आने पर पुलिस को भी नहीं बख्श रहे।
विज्ञापन

गौहत्या मामले दी थी बदमाशों पर दबिश

सब इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम फरीदपुर के गांव पदार्थपुर पहुंची थी। पुलिस की टीम को करीब आते देख गांव में मौजूद बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया जिससे दरोगा मनोज के पेट में गोली लग गई।

गोली लगने के बाद टीम के अन्य साथ‌ी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर का शव एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में है। घटना के बाद मौके पर आई, डीआईजी, एसएसपी तीनों पहुंच गए हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें