फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर BSc की छात्रा से छेड़छाड़, तोड़ा हाथ

Thu, 22 Oct 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव बगरूआ में मनचलों ने घर में घुसकर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका हाथ तोड़ डाला।
विज्ञापन


बेटी की चीख पुकार पर पहुंचे उसके मां पिता के साथ भी दबंगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित परिवार फरियाद लेकर मुरादाबाद पहुंचा और अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

घर में घुसकर की छेड़छाड़

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव बगरूआ निवासी एक युवती महानगर के एक डिग्री कालेज में बीएससी की छात्रा है। छात्रा के भाई का कहना है कि गांव के उसके पड़ोस में रहने वाले नाजिम, रसाद, फैजान और बुद्धा हर रोज कालेज आते जाते उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

बुधवार को परिजन किसी काम से घर से बाहर गए थे और छात्रा घर पर अकेली थी। चारों आरोपी मौका पाकर छात्रा के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

छात्रा ने जब शोर मचाया और विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे छात्रा के एक हाथ की हड्डी खिसक गई। बेटी की चीख सुनकर पहुंची छात्रा की मां और उसके पिता को भी आरोपियों ने पीटा।

पीड़ितों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। छात्रा के भाई का आरोप है कि कुंदरकी पुलिस ने शिकायत के बाद भी उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें