फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने कुत्ते से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2015 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्षीय चौकीदार को गली की कुतिया का कथित तौर से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला महाराष्ट्र के ठाणे के लोकपुरम कॉम्प्लेक्स का है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बाताया है कि आरोपी गार्ड शुक्रवार को करीब शाम सात बजे अपनी केबिन की लाइट और दरवाजा बंद करके कुतिया का यौन शोषण कर रहा था।

ये मामला तब सामने आया जब इस घिनौने काम के बारे में आरोपी अपने साथी गार्ड को बताया। हालांकि साथी गार्ड का कहना है कि उसने आरोपी गार्ड को एक कुतिया के साथ केबिन में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन की पुलिस रिमांड में पहुंचा आरोपी

इसके बाद बात धीरे-धीरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों तक पहुंच गई। जिसके बाद आदित्य नाडकर्णी नाम के एक शख्स ने पशुओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ को फोन कर मामले की जानकारी दी। एनजीओ प्रतिनिधि के मौके पर पहुंचने के साथ ही सोसाइटी के लोग भी एकत्र होकर आरोपी चौकीदार को उसके अपराध की सजा दिलाने के लिए जुट गए।

हालांकि इन तमाम लोगों के इकट्ठा होने पर कुतिया मौके से भाग गई। एनजीओ प्रतिन‌िधि ने पहुंचते ही पुलिस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सात दिन की रिमांड लिया है।

वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का मामले पर कहना है कि वे कई साल से नौकरी कर रहे हैं लेकिन इस तरह का मामला उनके सामने कभी नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें