फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर हुई लड़ाई, एक नौजवान ने जान गंवाई

Tue, 05 Nov 2013 05:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दोस्तों ने क्रिकेट पिच पर पेशाब करने के कारण अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर मारा डाला।
विज्ञापन


घायल अवस्था में तीनों उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय सतीश एक खराद की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह साउथ जगन्नाथ नगर में क्रिकेट खेलने के लिए गया था, लेकिन किसी कारणवश उसे टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


गुस्से में आकर सतीश ने क्रिकेट पिच पर पेशाब कर दिया। यह देख तीनों युवकों को गुस्सा आया और उन्होंने सतीश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस मारपीट में सतीश को गहरी चोटें लगी। हालत बिगड़ते देख तीनों युवक सतीश को उठाकर किलपॉक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्योंकि तीनों युवकों ने अस्पताल में अपनी असली पहचान नहीं बताई थी, इसलिए अस्पताल प्रबंधक व कर्मचारी आरोपियों को पहचान नहीं सके।

सतीश के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। एक दोस्त ने बताया कि उसने सतीश को क्रिकेट मैदान में तीन युवकों के साथ झगड़ा करते देखा था। इनमें से एक बीबीए, फाइनल ईयर का मुरलीधरन है। इस आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी का कहना है कि सतीश ने शराब पी रखी थी, इसलिए उसे टीम में शामिल नहीं किया गया। गुस्सा होकर सतीश ने क्रिकेट पिच पर पेशाब कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें