फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के रिश्तेदारों ने मां-बेटी पर किए जुल्म

Tue, 05 Nov 2013 11:36 AM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता की साली के जेवर चुराने के शक में उनके रिश्तेदारों ने किशोरी नौकरानी व उसकी मां को तीन दिन बंधक बनाकर उनपर बेइंतिहा जुल्म ढाए। उन्हें बेरहमी पीटा गया और गर्म लोहे से दागा भी गया।
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि उसके नाजुक अंग में डंडा डाल दिया गया। किशोरी के पिता ने बहेड़ी थाने में आरोपी मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला बाजार निवासी सपा नेता सलीक कातिब के साले मोहम्मद आसिफ उर्फ गुड्डू के यहां 14 साल की किशोरी घर के काम करती थी। किशोरी के मुताबिक शुक्रवार रात को कातिब के साढ़ू हाजी बब्बू, उनकी पत्नी फैजुल, बेटे आकिब और आदिल उसे पकड़कर आसिफ के घर से गए।

थोड़ी देर बाद उसकी मां को भी वहां बुला लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी यह कहकर पिटाई करनी शुरू कर दी कि तूने 30 तोला सोने के जेवर चुराए हैं। चोरी से इनकार करने पर फैजुल और उसके घरवालों ने दोनों के पैरों पर गर्म लोहे से दागा।
विज्ञापन


रविवार को घर में ही जेवर मिल जाने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद किशोरी मां के साथ बहेड़ी थाने पहुंची। इसी बीच सपा नेता के कुछ करीबी भी थाने पहुंच गए। इन्होंने दबाव बनाकर मां-बेटी से समझौते के एक कागज पर अंगूठा लगवाया और घर भेज दिया।

तोड़फोड़ की और रुपये लूटे
सोमवार को घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले वाले भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए। मोहल्ले वालों ने मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हाजी बब्बू की पत्नी फैजुल, बेटे आकिब और साले आसिफ उर्फ गुड्डू पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उसके घर आकर तोड़फोड़ की और अलमारी में रखे 2400 रुपये और सोने के कुंडल लूट ले गए।

'मेरा किशोरी और उसकी मां के साथ की गई मारपीट की घटना के कोई लेना-देना नहीं है। मैं तो बीपीसीए के चुनाव में व्यस्त हूं। मुझे मालूम हुआ तो मां-बेटी को छुड़ाकर घर छोड़ आया था। दूसरे दलों के नेता सियासी फायदा लेने के मकसद से मुझे बदनाम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

- सलीक कातिब, बहेड़ी सपा अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें