फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का भतीजा निकला लुटेरा, दरोगा का बेटा भी

Sat, 23 Nov 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा, परीक्षितगढ़, दौराला, मवाना में लग्जरी गाड़ियों में सवार लोगों को लूटने वाले गिरोह के सदस्य में कोई दरोगा का बेटा है तो कोई जिला पंचायत सदस्य का।
विज्ञापन


इनमें सपा नेता का भतीजा, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी का बेटा भी शामिल है। गाड़ी लूटने के बाद बदमाश एक इंटर कॉलेज के पास गाड़ी ले जाते थे, रात में दिल्ली जाकर मेट्रो की पार्किंग में खड़ी करते थे।

इनकी योजना बागपत-सहारनपुर हाईवे पर लूटपाट करने की थी।

एसपी क्राइम उदय शंकर सिंह की मानें तो गिरफ्तार बदमाशों में मवाना थाना क्षेत्र का आरोपी बदमाश प्रेम कुमार यादव उर्फ गुड्डन मवाना डिग्री कॉलेज से बीए कर चुका है। 2009 में प्राण घातक हमले के मामले में वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन


प्रेम कुमार के पिता गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर चौकी इंचार्ज हैं, भाई पीएसी में है। इसके सगे चाचा समाजवादी पार्टी मेरठ के महासचिव हैं। बहनोई लोनी थाने में सिपाही है।

वहीं, फरार आरोपी मोनू और सोनू (सगे भाई) हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव के हैं। मोनू नागर डबल मर्डर का आरोपी है। उसकी मां जिला पंचायत की सदस्य हैं।

साधु बनकर भी घूमता था अपराधी
गैंग का मुख्य सरगना आदेश जाट के खिलाफ मुजफ्फरनगर जिले में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

आदेश का भाई सुभाष भी दस हजार का इनामी है। यह साधु की वेश में यात्रा करता था। इसके पास से पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें एवं साधु की ड्रेस बरामद की है। दौराला थाना क्षेत्र का पंकज जाटव जो पूर्व में ट्रक लूट के केस में जेल जा चुका है। इसने गंगा प्लाजा में डीमहोम के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस खोल रहा है।

मोदीपुरम का अक्षित जैन गाड़ी भाड़े पर चलवाता है। इसी की गाड़ी से बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके पिता स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर बताएं जाते हैं।

जेल में बना गिरोह
बदमाशों ने बताया कि पंकज जाटव की फ्लैट खरीदवाने को लेकर अक्षित से दोस्ती हुई। प्रेम कुमार उर्फ गुड्डन से इसकी दोस्ती जेल में हुई। गुड्डन की जेल में दोस्ती युद्धिष्ठर उर्फ पहलवान से हुई। पहलवान ने प्रेम कुमार उर्फ गुड्डन की मुलाकात आदेश बालियान से जेल में कराई। आदेश खूंखार अपराधी है। उसने पूरा गैंग बनाया।

इंटर कॉलेज के पास खड़ी करते थे गाड़ी
लूटपाट के बाद आरोपी दरोगा पुत्र गुड्डन यादव के घर के पास तोफापुर इंटर कॉलेज के पास कार खड़ी करते थे। रात में वहां से ले जाकर दिल्ली मेट्रो पार्किंग में खड़ी कर देते। गाड़ियों का सौदा आदेश जाट अपने गांव के बिट्टू जाट के माध्यम से दिल्ली के जावेद से करता था।

लूट के शिकार लोगों ने बांटे लड्डू
लूट के शिकार लोगों की गाड़ियां बरामद होने के बाद उन्होंने पुलिस टीम को सम्मानित किया। भोपाल सिंह ने जहां प्रतीक चिन्ह देकर एसएसपी ओंकार सिंह को सम्मानित किया। वहीं अरविंद चौहान ने 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। अन्य लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें