फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में गलत हरकत कर रहा था सैन्यकर्मी, धरा गया

Mon, 08 Feb 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम, स्याह रात, और पटरियों पर धड़धड़ाती राजधानी एक्सप्रेस। रात के करीब 12 बजे थे। आधी रात के वक्त ट्रेन में जब ज्यादातर यात्री अपनी-अपनी बर्थ पर सो रहे थे, तभी एक एक रक्षक ने ही भक्षक वाली करतूत शुरू कर दी। सैन्यकर्मी की नजर ट्रेन में सफर कर रही एक किशोरी पर पड़ी और उसके मन में जैसे हवस का भूत सवार हो गया। वो भूल गया कि वो एक सैन्यकर्मी है। लोगों की हिफाजत करना उसका फर्ज है।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये भी है कि उस वक्त युवती के पिता भी मौजूद थे, बेशर्म हुए सैन्यकर्मी को इसका न तो डर रहा न अपने पद की गरिमा का लिहाज और विरोध करने पर भी युवती को छेड़ने से बाज नहीं आया।

पानी जब सिर के ऊपर से निकल गया तो किशोरी के पिता ने रेलवे पुलिस को बुला लिया। आखिरकार, सैन्यकर्मी किए की सजा से बच नहीं पाया और जेल जाना ही पड़ गया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को जेल

यूपी के मुगलसराय के दरमियान की बात है। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार की देर रात किशोरी से छेड़खानी के आरोप में मुगलसराय जीआरपी ने एक सैन्यकर्मी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी डब्लू नीलांचल गौड़ा मिलिट्री पुलिस दिल्ली में तैनात है।

ओडिशा के सदरगंजम निवासी लांस नायक डब्लू नीलांचल गौड़ा नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के लिए शनिवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस के बी-10 कोच में सवार हुआ। कानपुर से ट्रेन चलने के बाद नीलांचल गौड़ा बगल के बर्थ पर पिता के साथ नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने लगा।

जब पिता की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने सैन्य कर्मी को डांटा। लेकिन रात के करीब बारह बजे ट्रेन के इलाहाबाद से आगे बढ़ने पर सैन्यकर्मी ने फिर छेड़खानी शुरू शुरू कर दी। इस पर किशोरी के पिता ने मोबाइल फोन से कंट्रोल को सूचना दी।

जीआरपी ने ट्रेन के शनिवार की देर रात एक बजकर पंद्रह मिनट पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किशोरी के पिता से तहरीर ली और सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें