मेरे पति और पीड़ित लड़की के बीच कुछ चल रहा था। लड़की से जब पूछा तो वह फफक कर रो पड़ी और पति की करतूत बयान कर दी।
यह कहना है बंगलुरु की रहने वाली सुलेखा (परिवर्तित नाम) का। 13 साल की भतीजी से रेप की उसकी शिकायत पर पुलिस ने 35 वर्षीय पति शांतनु (परिवर्तित नाम) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, साफ्टवेयर इंजीनियर शांतनु को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में रेप की पुष्टि हुई है।
टीओआई के अनुसार, सुलेखा ने बताया कि उसका पति शांतनु लगभग दो साल से उसकी भतीजी से रेप कर रहा था। उसने बताया कि जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया था तो वह बेटी की देखभाल के लिए भतीजी को अपने घर बुलाई थी।
उसने पुलिस को बताया कि एक दिन उसे लगा कि पति और भतीजी के बीच कुछ चल रहा है। जब उसने भतीजी से पूछा तो वह फफक कर रो पड़ी और फूफा की करतूत बयान की।
इस पर सुलेखा ने शांतनु को इस बात की सूचना अपने भाई को देने की चेतावनी दी। इसके बावजूद वह उससे रेप करता रहा।