फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव के जरिए हो रही थी करोड़ों की विदेशी सिगरेट की तस्करी

Fri, 26 Jun 2015 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय तट रक्षक(आईसीजी) ने आज गुजरात के समुद्री तट पर कच्छ की खाड़ी में करोड़ों रुपए की विदेशी सिगरेट के साथ एक नाव को पकड़ा। नाव पर नौ लोग सवार थे और वे सभी लोग भारतीय हैं।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम तटीय क्षेत्र के कमांडर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शेओरान ने बताया कि नाव को जामनगर के सलाया बंगरगाह ले जाया जा रहा था।

शेओरान ने बताया,'' नाव की तलाशी लेने पर 10 हजार विदेशी सिगरेट 'डेविड ऑफ' की डिब्बियों से भरा एक कार्टन और गुदान गरम की डिब्बियों से भरे 50 कार्टन बरामद हुए।'' आईसीजी के कर्मचारियों को दो थुराया सेट (सैटेलाइट फोन) भी मिले।

रक्षा जन संपर्क विभाग के एक बयान के अनुसार, 18 जून को एक संदिग्ध नाव के सरजाह बंदरगाह से निकलने की सूचना विभाग को मिली थी, जिसके बाद 'संग्राम' नाम की इस नाव को आज भारतीय तट रक्षकों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें