सांड्रा ब्रूस नाम की महिला को अपने घर में 64 वर्षीय पति को मौत के घाट उतारने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा मिली है। आरोपी महिला को सजा होने से पहले अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान हत्या के पीछे का जो सच सामने आया वह काफी हैरान करने वाला है।
मिरर ऑनलाइन के अनुसार, सरविस से रिटायर्ड हो चुकी 61 वर्षीय सांड्रा ब्रूस ने अपने पति हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसका पति सिगरेट पीता था और वह चाहती थी कि उसका पति सिगरेट पीना बंद कर दे।
यह मामला स्कॉटलैंड के स्काई शहर का है। महिला ने अदालत को बताया कि वह अपने पति की सिगरेट पीने की आदत छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जब वह अपने पति की आदत छुड़ाने में नाकाम रही तो उसके काम में सहयोग करने लगी। पति की हत्या के बारे में महिला ने कहा कि उसे याद नहीं है कि उस रात उसने अपने पति के साथ क्या किया। हालांकि अदालत ने पुलिस तहकीकात के जरिए मामले की पूरी सच्चाई सबके सामने रख दी।
महिला भी पीने लगी थी पति के साथ सिगरेट
अदालत ने कहा कि जांच में पाया गया है कि जिस रात सांड्रा ब्रूस ने अपने पति की हत्या की थी उसके अगले दिन उसे यह कहते सुना गया था कि उसके पति ने उसकी सिगरेट की डिब्बी उसके पति ने कहीं छुपा दी थी जिससे वह रात में परेशान रही।
अदालत के याद दिलाने पर महिला ने बताया कि जब वह अपनी पति की सिगरेट की लत नहीं छुड़ा पाई तो वह खुद उसके साथ सिगरेट पीना शु्रू कर दिया था और दोनों पति-पत्नी एक साथ सिगरेट पीते थे।
अदालत ने ब्रूस से कहा कि उसके साथ जो भी हुआ हो लेकिन किसी की हत्या करना किसी प्रकार भी ठीक नहीं है। ब्रूस को शुक्रवार को आए अदालते फैसले के बाद जेल भेज दिया गया है। खबरों में कहा गया है पिछले साल फरवरी में ब्रूस ने अपने पति को लात मारी थी और उसे सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया था। जिससे उसको गंभीर चोंटे आने से उसकी मौत हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कहा गया है कि उसके पति की कई पसलियां टूटी पाई गई हैं।
मरे पति की फोटो दिखाने पर मुस्कुराई ब्रूस
खबरों में यह भी कहा गया कि अदालत में सुनवाई के दौरान जब उसे उसके मरे हुए पति की फोटो दिखाई गई जो वह दुख जताने की बजाए हल्का सा मुस्कुराई थी। वहीं ब्रूस के वकील ने अदालत में दलील दि कि उसके पति ने भी उसे लात मारी थी और उसे सीढ़ियों से धक्का दिया था जिससे के उसके शरीर में भी कई जगह चोंट लगी है
जिस घर में ब्रूस के पति की हत्या हुई है उसमें वे दोनों 90 के दशक से साथ रह रहे थे।
इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब एक तकनीशियन उनके घर किसी काम से आया तो देखा कि ब्रूस के पति की लाश पड़ी हुई है। ब्रूस ने इस तकनीशियन को बिना काम कराए ही वापस भेज दिया था। इसके बाद फिर तकनीशियन के जरिए मामला पुलिस तक पहुंच गया।