फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को तड़पा कर मारा, मिली सजा-ए-मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपनी दोस्त के नौ साल के बेटे को भूख से तड़पाया और उसे इतनी यातना दी कि उसने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना की आरोपी महिला को मौत की सजा मिली है।
विज्ञापन


मामला अमेरिका के टेक्सास की है जहां एक 38 साल की एक महिला लिजा कोलमन को मौत की सजा दी गई है। महिला को इस आरोप में दोषी करार दिया गया था कि उसने अपनी महिला मित्र के नौ साल के बेटे को भूख से तड़पाया और इतनी यातना दी कि उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि यह महिला 1976 के बाद से अमेरिका में अब तक की ऐसी 15वीं महिला है जिसे मौत की सजा दी गई है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतिम अपील खारिज कर दिए जाने के बाद लीजा कोलमन को जानलेवा सुई देकर मौत की सजा दी गई।
विज्ञापन


टेक्सास अपराध विभाग के अधिकारियों ने सुई के जरिये पेंटोबारबिटल नाम की जानलेवा दवा दी जिसके 12 मिनट बाद लीजा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अमेरिका में एक दुर्लभ घटना

हफ पोस्त के अनुसार, लीजा कोलमन को अपनी महिला मित्र मार्सेला विलियम्स के नौ साल के बेटे डावोंटे विलियम्स को भूख से तड़पा-तड़पाकर और यातना देकर मारने का दोषी करार दिया गया था। यह घटना 2004 में हुई थी। लीजा अपने अपार्टमेंट में मार्सेला और उसके बेटे के साथ रहती थी।

विलियम्स को मृत पाने वाले पैरामेडिकल कर्मियों ने कहा कि वह बच्चे की उम्र के बारे में जानकर स्तब्ध थे। बच्चे का वजन महज 36 पाउंड था जबकि नौ साल की उम्र के किसी सामान्य बच्चे का वजन लगभग 72 पाउंड होना चाहिए।

साल 1976 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मौत की सजा बहाल करने के बाद से अब तक अमेरिका में 15 महिलाओं की मौत की सजा दी जा चुकी है। इस अवधि में करीब 1,400 पुरुषों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

लीजा इस साल टेक्सास में जानलेवा सुई के जरिये मौत की सजा पाने वाली हत्या की 9वीं दोषी और दूसरी महिला है। अमेरिका, खासकर टेक्सास, में महिला कैदियों को मौत की सजा दिया जाना एक दुर्लभ घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें