फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से रेप करने वाले शख्स ने अपना गुप्तांग जख्मी किया

Mon, 03 Mar 2014 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में साली से दुष्कर्म करने के आरोपी ने जेल में अपना गुप्तांग घायल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इसे खुदकुशी मानने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने सिर्फ अपने गुप्तांग को चोट पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार को जेएनयू स्कॉलर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार की सुबह आरोपी ने बाथरूम की टाइल को अपने गुप्तांग पर मार दिया। खून बहते देखकर आरोपी को सफदरजंग अस्पताल लाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। आरोपी ने डॉक्टरों व मजिस्ट्रेट को बताया कि वह बाथरूम में गिर गया था, जिसकी वजह से उसे चोट लग गई लेकिन जेल में उसके साथ रहने वाला अकरम पूरे वाकये का गवाह है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह मामला तब सामने आया, जब चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पीड़िता को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया। मेडिकल जांच में पाया गया कि पीड़िता गर्भवती है। डॉक्टरों के पूछने पर उसने बताया कि उसके जीजा ने कई बार उससे दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता आरोपी के साथ दिल्ली के मुनिरका में रहती है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता बेहतर शिक्षा के लिए अपनी दीदी के पास रहने आई थी। घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें