सीतापुरी कटघर से इनोवा लेकर बुकिंग पर गए चालक चंद्रपाल की तलाश में पुलिस ने गुरुवार रात बहजोई में दबिश दी। तब गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने खुद को गोली मार ली। गोली पेट में जा लगी। लहूलुहान होकर आरोपी गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बीस फरवरी को सीतापुरी में रहने वाला चंद्रपाल घर से इनोवा लेकर गया था। वह मझोला में रहने वाले राकेश की इनोवा चलाता है। सीतापुरी के ही एक व्यापारी हरि सिंह ने कार बुक की थी और बिलारी चलने को कहा था। लेकिन तब से चंद्रपाल का पता नहीं लग रहा। मोबाइल और काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी सोनू को पकड़ने के लिए गुरुवार रात उसकी ससुराल लहरावन गांव में दबिश दी।
तब सोनू ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। ताकि पुलिस उसे पकड़कर न ले जाए। सूचना पर बहजोई पुलिस पहुंची और सोनू को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि सोनू की निगरानी के लिए पुलिस लगाई गई है। जल्द ही चंद्रपाल को बरामद कर लिया जाएगा।