बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब शाहरुख के ड्राइवर पर बलात्कार का आरोप लगा है।
ड्राइवर पर पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी ड्राइवर का नाम राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा है। वह साकीनाका का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 साल है।
बांद्रा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।