फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेव पार्टियों में नशा देकर युवतियों से रेप

Fri, 13 Dec 2013 03:56 PM IST
सतीश कुमार वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों की तर्ज पर हिमाचल में भी ड्रग एंड रेव पार्टियों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन महीनों के दौरान सूबे के पांच जिलों में ड्रग एंड रेव पार्टियों के 11 मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


रेव पार्टी में युवक अपनी प्रेमिकाओं को एकांत ठिकानों पर बुलाकर नशा देकर दुराचार करते हैं। ड्रग एंड रेव पार्टी के दौरान ड्रिंक में नशा मिलाकर दिया जाता है।

बाद में बेहोशी की हालत में दुराचार किया जाता है। कांगड़ा जिले में पांच, चंबा से एक, ऊना से एक, मंडी से दो और शिमला से दो मामलों में लड़कियों ने पुलिस थानों में नशा देकर दुराचार करने की शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन


फोरेंसिक लैबोरेटरी में भी इन मामलों पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लैबोरेटरी की रिपोर्ट में भी लड़कियों के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा मामले धर्मशाला फोरेंसिक लैब में पहुंचे हैं।

पढ़ें, बीवी की प्रेमी से रचा दी शादी, और फिर...

यहां पर नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, धर्मशाला, ऊना और चंबा से सात मामले पहुंचे हैं। मंडी फोरेंसिक लैब में कुल्लू और मंडी से दो मामले सामने आए हैं। स्टेट फोरेंसिक लैब शिमला में दो मामले आए हैं। ये सभी मामले फोरेंसिक लैबोरेटरी में पिछले तीन महीनों के दौरान आए हैं।

इन मामलों में रिपोर्ट अब पुलिस को सौंपी जानी है। स्टेट फोरेंसिक लैब के निदेशक डा. अरुण शर्मा और सहायक निदेशक डा. एसके पाल ने बताया कि पार्टी में नशा देकर बेहोशी की हालत में 11 लड़कियों से दुराचार करने के मामले सामने आए हैं। इन मामलों की रिपोर्ट बनाई जा रही है।

बेहोशी की दवा देकर हो रहा दुराचार
पार्टी में युवक अकसर युवतियों को खाद्य वस्तुओं में एमसीपामाइस और मेरीज्वाना दवाई खिला देते हैं। अगर मौका ड्रिंक करने का हो तो युवक एसएसटी, एमडीएमए, एमडीए ड्राप्स ड्रिंक में देकर लड़कियों को बेहोश कर दुराचार करते हैं।

पढ़ें, सगे भाइयों ने गैंगरेप के बाद किशोरी पर ढाए जुल्म

अमीर घरों की लड़कियां बन रहीं शिकार
पहले नामी शहरों में ही ड्रग एंड रेव पार्टियों का आयोजन होता था। अब धीरे-धीरे हिमाचल में भी पार्टियां आयोजित हो रही हैं। ड्रग एंड रेव पार्टियों के जाल में ज्यादातर अच्छे घरों से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों फंसाया जाता है।

क्या है ड्रग एंड रेव पार्टी
ड्रग एंड रेव पार्टियों में बिगडै़ल घरों के लड़के और लड़कियां हिस्सा लेते हैं। इसमें जमकर नशा किया जाता है। नशा करने के बाद नाचना-गाना इस पार्टी का अहम हिस्सा होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें