हरियाणा के फरीदाबाद स्थित थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति के आरोप में एक महिला व तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
हालांकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि फरीदाबाद का रहने वाला इंद्रजीत दिल्ली की संगम विहार निवासी बबीता (बदला हुआ नाम) को वेश्यावृत्ति कराने के लिए फोन पर बुलाता है।
यहां आसपास ग्राहक तैयार करके वह 500 रुपए लेकर कुछ रकम बबीता को देता है और कुछ अपने पास रखता है।
शुक्रवार को भी उसने बबीता को बुलाया और ग्राहक इमरान, सुनील उर्फ सोनू, भोला, धर्मेंद्र व रुस्तम को उसके पास मच्छगर रोड के नजदीक भेज दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तुरंत बताई गई जगह पर छापेमारी कर दी। पुलिस ने मौके से सुनील, इमरान, रुस्तम व बबीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।