फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से सनसनी फैल गई है। पुणे क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक एजेंट को गिरफ्तार कर दो लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


पुणे क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर संजय निकम ने बताया कि कांस्टेबल गणेश जगताप को सूचना मिली थी कि एक महिला दो बांग्लादेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेल रही है।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उस फ्लैट में छापा मारा जहां रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां तीन महिलाएं मिलीं।
विज्ञापन

महिलाओं को ऐसे फंसाया जाल में

निकम के मुता‌बि‌क महिलाओं ने बताया कि वे बांग्लादेश से हैं और उन्हें जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक आदमी उन्हें पुणे में नौकरी दिलाने के बहाने बांग्लादेश से लेकर आया था, लेकिन यहां आकर उसने उन्हें तीसरी महिला के हवाले कर दिया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। निकम ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में मानव तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि इसके पहले पिछले महीने भी पुणे में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें