फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वायफ्रेंड से मिलने जा रही थी, पहुंच गई कोठे पर

Wed, 05 Mar 2014 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने मुंबई जा रही थी, लेकिन उसकी किस्मत ने उसे कोठे पर पहुंचा दिया। हालांकि पुलिस ने उसे उस दलदल से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बंगाल की रहने वाली है और ट्रेन से अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने मुंबई जा रही थी। ट्रेन में ही उसकी जान पहचान आशा नाम की एक महिला से हुई, वह भी मुंबई जा रही थी।

इसी बीच आशा नामक महिला ने उसे नागपुर में ही उतरने को कहा और उसे अपने साथ नागपुर में जरीपटका क्षेत्र में ले आई जो एक देह व्यापार का अड्डा था।
Trending Videos

जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार

इस दौरान उस युवती को जबरन देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया जाता था। इस मामले की भनक किसी तरह स्थानीय पुलिस को हो गई और वह इस बंगले पर नजर रखने लगी।

शहर के गिट्टी खदान थाना क्षेत्र के पॉश इलाका फ्रेंडस कालोनी के एक बंगले में देह व्यापार कराने की सूचना पुलिस आयुक्त के.के. पाठक को मिली थी। पाठक ने पुलिस की सामाजिक शाखा की निरीक्षक कमला जाधव को मामले की जांच के निर्देश दिए।

इस पर जाधव ने पिछले तीन दिन इस बंगले पर नजर रखी। इसके बाद जाधव ने मंगलवार एक नकली ग्राहक को इस बंगले में भेजा। नकली ग्राहक ने इस अड्डे पर मौजूद राकेश खन्ना से उसी बंगाली युवती का सौदा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कराया मुक्त

नकली ग्राहक ने सौदा तय होते ही बाहर खड़े पुलिस दल को इशारा कर दिया। इसके बाद पुलिस दल ने कार्रवाई कर इस अड्डे से 22 वर्षीय उस युवती को मुक्त कराया।

पुलिस ने जबरन देह व्यापार करा रहे आरोपी राकेश खन्ना, उसके ड्राइवर संदीप सहारे और आशा सालवे को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़े, चोर को बंधक बना महिला ने किया तीन दिन तक सेक्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें