फेसबुक और वॉट्स ऐप के जरिए चलाए जा रहे एक अन्तरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट में आठ लड़कियां पकड़ी गई हैं, जिसमें तीन नाबालिग हैं।
कानपुर क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस ने पीएसी मोड़ श्याम नगर में एक सीमेंट कंपनी के अकाउंटेंट अरुण कुमार के घर चल रहे इस हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
सपा नेता ने रेप कर बनाया MMS, दूसरे से कराई शादी
इसमें संचालिका समेत आठ लड़कियों, छह ग्राहकों और तीन दलालों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से सात हजार रुपए, मोबाइल, लैपटॉप, बाइक और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। रैकेट में पकड़ा गया राकेश सिंह घंटाघर स्थित राजा बाबू होटल का मैनेजर है।
एसएसपी यशस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि कार्रवाई बुधवार देर रात की गई। अरुण की पत्नी सारा सुबानो यह रैकेट चला रही थी।
होटल के बाथरूम में नहा रही थी युवती, देख रहा था कोई
रैकेट के लोग सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और वॉट्स ऐप के जरिए दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की कॉलगर्ल और नाबालिग लड़कियों की फोटो व बायोडाटा मंगाते थे। उसके बाद इन्हें ग्राहकों के पास भेजते थे।
'पति मुझे अजनबी लोगों के साथ कमरे में बंद कर देता है'
गिरफ्तार लोगों में संचालिका व 11 ब्लाक गोविंद नगर केजितेंद्र उर्फ राजू सरदार, ई ब्लाक किदवई नगर के नागेंद्र नाथ शुक्ला और फतेहपुर पोस्ट चैनपुर उन्नाव के राकेश सिंह (तीनों दलाल), इफ्तखाराबाद अनवरगंज निवासी मुबीन खान, मांचा कानपुर देहात के अर्पित कुमार, दादा नगर सफेद कॉलोनी के राजेंद्र कुमार, देव नगर रायपुरवा के डम्पी तिवारी, तत्याटोपे नगर बर्रा के प्रमोद सचान और दामोदर नगर बर्रा के रहने वाले संजय सिंह हैं।
पड़ोसी के कमरे में लापता किशोरी, दुष्कर्म
खुलासा करने वाली टीम में सीओ बाबूपुरवा पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय मिश्रा. क्राइम ब्रांच के दरोगा संजय सिंह, आलोकमणि त्रिपाठी, घनश्याम यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अहमद, गोविंद, जनार्दन, बृजवीर सिंह, प्रवीण कुमार यादव, राजीव यादव, कोतवाली की दरोगा विनीता सारथी, कांस्टेबल मंजू सिंह और चकेरी थानाध्यक्ष एकेसिंह थे।
एसएसपी ने कहा कि वे टीम को 50 हजार रुपए का इनाम देने की सिफारिश करेंगे।