साग-सब्जी जिन्हें हम बाजार से खरीदकर लाते हैं, उसे ताजा रखने के लिए भी बहुत सारे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
कई बार सादे पानी से धोने के बावजूद कुछ केमिकल्स सब्जी से चिपके ही रहते हैं। इससे बचने के लिए आप फ्रूट्स ऐंड वेजिटेबल वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर में ऐसे बनाएं -
एक कप पानी, एक कप सफेद सिरका, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नींबू का रस लें।
इन सबको एक साथ मिक्स कर एक स्प्रे बोतल में रख दें।
अब इस घोल से सब्जी या फल को स्प्रे करें और लगभग पांच मिनट के लिए छोड़ें।
इसके बाद साफ तौलिए से पोछें और ठंडे पानी से धोकर खाएं।