हैदराबाद में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। गाचीबोवली इलाके में पुलिस ने दो घरों में छापा मारा और वहां दो ग्राहकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान देह व्यापार में उतारी गई लड़कियों को भी मुक्त कराया गया। ये लड़कियां मुंबई और पुणे की रहने वाली हैं।
पुलिस के अनुसार, इस रैकेट को चलाने वाले मुख्य आरोपी की पहचान मो. इरफान (27) के रूप में हुई है। जबकि, मो. मोइन, पी दुर्गा उर्फ लक्ष्मी (26) शेख नासिर उर्फ बाबा (31) और रीना (29) ऑनलाइन विज्ञापन पोस्ट करते थे।
जब ग्राहक उन्हें संपर्क करते थे तो वे पहले उनकी पहचान का जायजा लेते थे ताकि पुलिस के खतरे से बचा जा सके। इसके बाद ये लोग ग्राहकों को वाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे।