फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2015 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने एक कॉलोनी में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और आपत्तिजनक हालत में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम सीओ सुरेशपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कॉलोनी के एक घर में छापामारी की, जहां से दो महिलाओं व तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में सेक्स रैकेट की संचालिका और चौधरी कालोनी सहारनपुर की एक महिला जबकि देवबंद के पठानपुरा व जड़ोदापांडा के तीन लोग शामिल हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो खुली पोल

बता दें कि हाल ही में बैट्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए एक आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि नगर में कई सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सेक्स रैकेट भंडाफोड़ अभियान चलाने का निर्णय लिया था।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने उक्त कालोनी में छापामारी की है। जानकारी के मुताबिक उक्त कालोनी में लंबे समय से अनैतिक धंधा चल रहा था।

बताया जाता है कि छापामारी से पूर्व पुलिस का ही एक जवान ग्राहक बनकर संचालिका के पास भेजा गया था। सौदा तय होने के बाद ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त मकान में छापामारी की कार्रवाई की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें