बिहार पुलिस ने राजधानी पटना के एक पॉश इलाके के ब्यूटी पार्लर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि पुलिस ने वहां से बिहार उद्योग विभाग के उपनिदेशक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
राजधानी के बोरिंग रोड स्थित नैसी ब्यूटी पार्लर में पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार दोपहर को छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी में उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार वर्धन पार्लर में एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
पुलिस ने इस छापेमारी में एक युवती व पांच पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस ब्यूटी पार्लर का संचालक सेक्स के लिए युवती को एक हजार रुपये देते थे। पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर की कार व एक बाइक समेत अन्य आपत्तिजनक सामान जप्त कर लिए।
बताया जाता है कि पटना के एसएसपी मनु महाराज ने थाने पहुंच कर पकड़े गये लोगों से पूछताछ की। इस दौरान दलालों ने बताया कि वह नेपाल और बंगाल से युवतियों को लाते हैं।