प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने कार्यालय में बुलाकर तीसरी की छात्रा से छेड़छाड़ की। घर जाकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची से छेड़छाड़ से खफा परिजनों ने स्कूल में ही प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई की।
साथ ही वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हमीरपुर का है। भरुआसुमेरपुर कस्बे की नई बस्ती में रमा स्टडी सेंटर नामक प्राइवेट स्कूल है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक छात्रा को प्रधानाचार्य ओम गुप्ता ने अपने कार्यालय में बुलाया।