फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी नहीं करोगी तो कर दूंगा बर्बाद'

Sat, 17 May 2014 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की छात्रा के समक्ष उसके सहपाठी छात्र ने पहले शादी का प्रस्ताव किया।
विज्ञापन


छात्रा ने मना कर दिया तो उसने विश्वविद्यालय में ही एक कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें की।

छात्रा ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके कमर में गंभीर चोटें आईं।

यहीं नहीं, उसने छात्रा का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उस पर अश्लील वीडियो क्लिप अपलोड कर दी।

फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अपलोड की MMS

अब छात्रा और उसके पिता को फोन कर शादी न करने पर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने शुक्रवार को एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने लंका पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी बीएचयू के कला संकाय के एक विभाग में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है।

आरोप लगाया उसी कक्षा का एक छात्र उनकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया और उस पर फोन करने लगा।
विज्ञापन

शादी का प्रस्ताव कर दिया था इंकार

इसी बीच उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो छात्रा ने कहा कि इसका फैसला परिवार वाले करेंगे। इसके बाद वह छात्रों में उसके बारे में अफवाहें फैलाने लगा और दबाव बनाने लगा कि शादी नहीं करोगी तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर नेपाल भाग जाएगा।

छात्रा के पिता ने कहा कि आरोपी छात्र ने उनकी बेटी का मोबाइल चोरी कर उसके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया और उस पर अश्लील क्लिप अपलोड कर दी।

आरोपी छात्र छह माह से छात्रा को इस कदर परेशान कर रहा था कि उसकी पढ़ाई बाधित हो गई। पीजीआई में उसका इलाज कराया जा रहा है। एसओ लंका देव प्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें