एक शिक्षिका पर अपने एक छात्र से 25 से अधिक बार सेक्स करने का आरोप लगा है। शिक्षिका के खिलाफ चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देने, सबूतों से छेड़छाड़ करने और झूठी गवाही देने का मामला दर्ज किया है।
मामले के सामने आने पर स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है।
यह मामला अमेरिका के टेक्सास की है। 24 वर्षीय लेसली एन शार्प हाई स्कूल में अग्रेजी पढ़ाती हैं। डलास काउंटी में अपने घर पर छात्र की मां ने लेसली और बेटे को स्वीमिंग पूल में आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। उसके बाद इस सेक्स स्कैंडल की पोल खुल गई।
हफ पोस्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस साल मई और जुलाई में लेसली और उसके 17 वर्षीय छात्र के बीच 116 टेलीफोन कॉल, 173 एमएमएस और 15,371 मैसेज किए गए। लेसली ने छात्र से 25 से अधिक बार सेक्स किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान लेसली ने कुछ फोटोग्राफ डिलीट कर दिए। लेसली को शुक्रवार को 29,500 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई।