फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना मर्डर: इंद्राणी के पूर्व पति ने कबूला अपना जुर्म

Sat, 29 Aug 2015 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकाण्ड में मुंबई पुलिस एक कदम और आगे बढ़ी है। पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के मुताबिक इन्द्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


मारिया ने मीडिया को बताया कि संजीव को 31 अगस्त तक केलिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शीना बोरा के भाई मिखाइल बोरा से भी पूछताछ की गई जिस दौरान उसने कुछ बाते बताई हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

कमिश्नर मारिया ने बताया कि रायगड के जंगलों से मिले अवशेषों की जांच कल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में इंद्राणी के पूर्व पति संजीव ने अपनी भूमिका मान ली है और देहरादून से शीना का पासपोर्ट भी मिल गयाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

बताते मुंबई कमिश्नर राकेश मारिया के मुताबिक कि शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को मुंबई में हुई थी। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि हत्या की वजह क्या थी। वजह पता करने के लिए पुलिस जांच जारी है।

ड्राइवर ने उस जगह का भी खुलासा किया है, जहां पर यह हत्या हुई थी। ड्राइवर पुलिस को उस जगह पर लेकर भी गया और अपना जुर्म कुबूल किया।

23 मई 2012 को इंद्राणी की बेटी शीना बोरा का शव रायगढ़ से बरामद हुआ था। वह मुंबई में रहती थी और अचानक गायब हो गई थी। फिलहाल इस मामले में खुलासा हुआ है कि शीना बोरा की हत्या उसकी मां इंद्राणी ने ही की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें