फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा नेता को सरेआम मारी गोली

Tue, 20 Jan 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जेल में गैंगवार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता को सरेआम गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामला छाता इलाके का है। जहां सपा के विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह पर तीन हमलावरों ने गोली बरसाई। गोलीबारी में महाबीर बुरी तरह जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- महिला ने अंतर्वस्त्र में छुपाया टीवी, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब महावीर अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। बीच रास्ते पर तीन लोगों ने उन पर हमला बोला और छह राउंड फायरिंग की। जब तक कोई कुछ समझ पाता हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सपा नेता को कोसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें