फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पिता ने ही लूट ली बेटी की इज्जत

Wed, 02 Dec 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रिश्तों को कलंकित कर एक पिता ने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना लिया। वह नाबालिग बेटी को धमकी देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


पिता के शोषण से परेशान होकर किशोरी घर से भाग गयी और एक साधु की शरण में पहुंची। जो किशोरी को लेकर थाने आया। बेटी की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ दी तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना देहात कोतवाली के गांव निवासी हवसी पिता के खिलाफ उसकी ही 13 वर्षीय बेटी ने धमकी देकर कई माह तक यौन शोषण पर एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता बेहट थाना क्षेत्र के एक परिचित साधु के साथ थाने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने साधु को बताई आपबीती

उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले करीब दो माह से उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। घर से जब मां और अन्य परिजन बाहर चले जाते तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता।

पिता के शोषण से परेशान होकर 24 नवंबर को वह घर से चली गयी। इसके बाद वह घर में आने जाने वाले अपने परिचित साधु अनिल नाथ की शरण में पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की के घर से लापता होने पर उसकी मां ने शेखपुरा चौकी में गुमशुदगी भी दर्ज करायी।

साधु को जब लड़की की आप बीती पता चली तो वह उसे लेकर थाने पर पहुंचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की ओर से  दी गयी तहरीर पर गांव टपरी निवासी उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

लड़की को मेडिकल  के लिये भेजा गया। मंगलवार की शाम को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया गया। बाद में लड़की को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें