फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडाफोड़: मैरिज सर्टिफिकेट देखकर बनाते थे वेश्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की पत्नियों के साथ सोने के शौकीनों के लिए चलाए जा रहे वेश्यालय का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया है। वेश्यालय चलाने वाले लोग यहां शादीशुदा महिलाओं से ही देह व्यापार करवाते थे।
विज्ञापन


मामला रूस का है। पुलिस के अनुसार, यहां के ज्यादातर मर्दों को यह पता भी नहीं है कि उनकी पत्नियां वेश्यावृत्ति के गंदे धंधे में लिप्त हैं। ये महिलाएं ग्राहकों से एक घंटे के लिए 23 हजार रुपए तक वसूलती थीं और देर रात तक वहां काम करती थीं।

पुलिस के अनुसार, इन वेश्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को दूसरी महिलाओं ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर फंसाया था। उनकी बातों में आकर ये महिलाएं भी अपना शरीर बेचकर पैसे कमाने लगीं।
विज्ञापन

वेश्या बनाने से पहले देखते हैं मैरिज सर्टिफिकेट

डेली मेल के मुताबिक, सात कमरों के अपार्टमेंट में चलाए जा रहे इस वेश्यालय में आने वेश्या के तौर पर काम करने वाली महिलाओं से मैरिज सर्टिफिकेट की भी डिमांड की जाती है। सर्टिफिकेट देखने के बाद ही उन्हें यहां काम करने का मौका मिलता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां पर देह व्यापार का रेट अन्य वेश्यालयों के मुकाबले करीब 6 गुना ज्यादा है। फिलहाल पुलिस को इस वेश्यालय की मालकिन की तलाश है, जोकि यहां 'मम्मा' के नाम से जानी जाती है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह वहां से भागने में कामयाब रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

सजा के नाम पर सिर्फ इतना जुर्माना

पुलिस की प्रवक्ता मार्गरिटा मैस्लोवा ने बताया कि सात कमरों के इस अपार्टमेंट को सीक्रेट वेश्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां सिर्फ वही महिलाएं काम करती थीं, जो शादीशुदा होती हैं।

इसके पीछे वजह ये है कि ज्यादातर लोग दूसरे की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। इसलिए इस गैंग की मालकिन ने शादीशुदा महिलाओं से देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने यहां छापामारी करके 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उसकी मालकिन वहां से भागने में कामयाब रही। उन्होनें कहा कि कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को करीब 2000 रुपए जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन घर पहुंचने पर उनके साथ कुछ ज्यादा बुरा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें