फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में पड़ा डाका, गल्ला व्यापारी को मार डाला

Mon, 22 Jun 2015 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दबतोरी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदायूं के दबतोरी क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार रात बिसौली के दो गांवों में डकैती डाली और इस दौरान जमकर खूनखराबा किया। गांव करलावाला में वारदात के दौरान गल्ला व्यापारी ततीर खां को कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला और करीब दो लाख का माल लूट ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद सेटा खेड़ा में किसान वीरपाल को घर में घुसकर चाकुओं से गोद दिया और नकदी व कीमती सामान लूट लिया। यहां से लौट रहे बदमाशों ने गांव के बाहर मढ़ी पर महंत रामकिशोर को भी बेरहमी से पीटा और आठ हजार रुपये ले गए।

गांव करलावाला में गल्ला व्यापारी 35 वर्षीय ततीर खां के घर पर छह-सात बदमाशों ने रात 12 बजे धावा बोला। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने ततीर को चारपाई पर ही दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा और रेत ठूंसने के बाद उसके चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी व रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। ततीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गांव में किसान को चाकुओं से गोदा

इसके बाद बदमाशों ने ततीर के एक साल के बेटे अजान को कब्जे में ले लिया और उसकी पत्नी मुस्कान को उसकी हत्या की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश ततीर के घर से करीब एक लाख रुपये कैश और एक किलो चांदी समेत करीब दो लाख का माल लूट ले गए।

इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस के ही गांव सेटा खेड़ा में वीरपाल के घर धावा बोला। वीरपाल की आंख खुलते ही उसे चाकुओं से गोद दिया। घर में 10 हजार रुपये रखे हुए थे जिसके साथ कुछ कीमती सामान भी बदमाश लूट ले गए।

लौटते वक्त बदमाश गांव के बाहर मढ़ी में घुस गए। वहां सो रहे महंत रामकिशोर को बेरहमी से पीटकर आठ हजार रुपये कैश लूट लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसएसपी सौमित्र यादव रात में ही एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह के साथ करलावाला पहुंचे। रविवार को डीआईजी आरकेएस राठौर ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें