एक शख्स के साथ लूट की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जिसमें लुटेरों ने पहले उसके सारे कपड़े उतरवा दिए और फिर गैराज में खड़ी कारें लेकर फरार हो गए।
घटना फ्लोरिडा की है। पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि हथियारों से लैश तीन लोग उसके घर में घुसे और जान से मारने की धमकी देकर उसके सारे कपड़े उतरवा दिए। उन्होंने उसके सारे पैसे और कार की चाभियां छीन लीं।
इसके बाद उन्होंने उसे बाथरूम में बंद कर दिया और गैराज में खड़ी दो कारें लेकर फरार हो गए। उन्होंने घर में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लूट लिया। अपने ही घर में कैद हुए पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को फोन किया और मामले की जानकारी दी।
पहले भी हुई ऐसी लूट, सामने आया वीडियो
एनवाईडेली न्यूज के अनुसार, पहले भी ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। बीते साल नवंबर में एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं सामने आईं थी, जिनमें लुटेरों ने पीड़ितों के कपड़े उतरवा दिए और सब कुछ लूटकर फरार हो गए।
ऐसे दर्जनों मामले सामने आने के बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश करना शुरू किया। ये लुटेरे खासकर सैंडविच शॉप, गैस स्टेशन और कॉर्नर स्टोर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।
ये गैंग गन प्वाइंट पर पहले दुकानदार या ग्राहक के सारे कपड़े उतरवाते थे और फिर लूटकर फरार हो जाते थे। पिछले साल नबंबर में ही हुई ऐसी ही एक लूट का वीडियो भी सामने आया है।
जब न्यूड होकर बैंक लूटने पहुंचा लुटेरा
इसके पहले, अगस्त 2014 में भी एक शख्स ने बैंक में रॉबरी के लिए अलग तरीका अपनाया और सारे कपड़े उतारकर बैंक में घुस गया। हाथ में बंदूक लिए हुए उस शख्स ने बैंक कर्मचारियों से पैसे मांगे।
बैंक से मोटी रकम लूटने के बाद आरोपी जेकिए, डिएंडा (32) बैंक के बेसमेंट की ओर भागा। हालांकि तक वहां पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेसमेंट में बने बाथरूम में कपड़े पहनने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया को वह सिपाहियों पर थूकने लगा। उस पर लूट और पुलिस अधिकारियों के बदसलूकी के आरोप लगे।