फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन मिजाज पूर्व डीएसपी ने बहू को भी नहीं बख्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू से छेड़खानी के आरोपी रिटायर डिप्टी एसपी को इलाहाबाद में कीडगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिप्टी एसपी दो साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई का आदेश हो चुका था। पकड़े गए डिप्टी एसपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कीडगंज के बाई का बाग मोहल्ले का रहने वाला डिप्टी एसपी 2005 में रिटायर हुआ था। 2007 में पत्नी की मौत के बाद डिप्टी एसपी अपने इकलौते बेटे की पत्नी पर गलत नीयत रखने लगा। आए दिन वह उसके साथ अश्लील हरकत की कोशिश करता रहा।

जब उसकी हरकतों पर लगाम नहीं लगा तो पूरे मामले की जानकारी वकील पति को दी। पिता की करतूत सुनकर बेटा सन्न रह गया। उसने पिता को समझाया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरा।
विज्ञापन

विज्ञापन

रंगीन मिजाज डीएसपी के कई महिलाओं से संबंध!

16 सितंबर 2013 को बेटे ने पत्नी के साथ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में पिता के खिलाफ कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह घर से फरार हो गया और लखनऊ में जाकर रहने लगा। आरोप है कि रिटायर डिप्टी एसपी रंगीन मिजाज है। उनके कई महिलाओं से गलत संबंध है।

कीडगंज पुलिस ने डिप्टी एसपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहता था। डिप्टी एसपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी हुआ। तब भी वह हाजिर नहीं हुआ। उसके खिलाफ कुर्की का आदेश भी हो चुका था।

सुबह बैरहना चौकी प्रभारी ओम शंकर शुक्ला को मुखबिर के जरिए सूचना मिली आरोपी घर के पास मौजूद है। इस पर चौकी प्रभारी ने घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया। एसआई ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि रिटायर डिप्टी एसपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें