बहू से छेड़खानी के आरोपी रिटायर डिप्टी एसपी को इलाहाबाद में कीडगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिप्टी एसपी दो साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई का आदेश हो चुका था। पकड़े गए डिप्टी एसपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कीडगंज के बाई का बाग मोहल्ले का रहने वाला डिप्टी एसपी 2005 में रिटायर हुआ था। 2007 में पत्नी की मौत के बाद डिप्टी एसपी अपने इकलौते बेटे की पत्नी पर गलत नीयत रखने लगा। आए दिन वह उसके साथ अश्लील हरकत की कोशिश करता रहा।
जब उसकी हरकतों पर लगाम नहीं लगा तो पूरे मामले की जानकारी वकील पति को दी। पिता की करतूत सुनकर बेटा सन्न रह गया। उसने पिता को समझाया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरा।