फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने 15 साल की लड़की को किया गर्भवती, फिर दी धमकी

Thu, 17 Dec 2015 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची उम्र का इश्क 15 की लड़की पर जान पर बन आया है। पीड़िता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उसने पहले उसे गर्भवती बनाया और अब मुंह बंद रखने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


इनता ही नहीं पीड़िता की मां भी अब उसके खिलाफ हो गई थी और घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए कह रही थी। मामला मुंबई के वडाला का है।

एक एनजीओ के जरिए मामले का खुलासा हुआ तो पीड़िता ने बताया कि उसका पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पिछले आठ महीने से उसका यौन शोषण कर रहा है और इस बारे में जब मां को बताया जो वह इस मामले में चुप रहने के लिए कह रही है।
विज्ञापन

आठ महीने में 15 बार किया रेप

मिड-डे के अनुसार, एक दिन पीड़िता की मां ने देखा कि उसकी बेटी गुमसुम सी रहने लगी है औ लोगों के सामने आने से कतरा रही है तो उसकी परेशानी के बारे में जानकारी ली। लड़की ने जो परेशानी बताई उससे उसकी मां हैरान रह गई।

इसके बाद मामले में महिला व ड़कियों की मदद करने वाले एनजीओ को सूचना दी गई। एनजीओ की महिलाओं ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने बताया कि वह अब तीन माह की गर्भवती है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ महीनों ने आरोपी ने 15 बार उसका रेप कर चुका है।

मामले का पूरी तरह से खुलासा होने के बाद एनजीओ ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें