फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली ने मिलने को बुलाया, गई तो हुआ रेप

Sun, 15 Dec 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी नई दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध की वारदात थम नहीं रही हैं। अब दक्षिण जिले के कोटला मुबारक पुर थाना इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। वारदात के बाद छात्रा बेहद सहमी हुई है। आरकेपुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 17 वर्षीय छात्रा आरके पुरम में रहती है। छात्रा के मोबाइल पर बुधवार रात को फोन आया था। फोन करने वाली युवती ने खुद को छात्रा की सहेली बताकर मिलने के लिए उसे कोटला मुबारकपुर में बुलाया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोटला में जिस मकान में बुलाया वहां 25 वर्ष का युवक अमरपाल मिला। वह बृहस्पतिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे कोटला मुबारकपुर पहुंची थी।
विज्ञापन


पढ़ें, महाभारत? जुए में बेटी हार गया बाप, गांव बना धृतराष्ट्र

छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे घर में उसकी सहेली से मिलाने के बहाने ले गया और घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा, बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे आरके पुरम पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस छात्रा को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। आरकेपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी अमरपाल को बृहस्पतिवार व शुक्रवार की रात ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, रेव पार्टियों में नशा देकर युवतियों से रेप

आरोपी टेंट हाउस में काम करता है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि उसके पास छात्रा का मोबाइल नंबर कहां से आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें