फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची के साथ रेप

Tue, 18 Feb 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दरिंदे ने छह साल की बच्ची के साथ अमरूद की बगिया में बलात्कार कर डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति 16 फरवरी को जिला संभल के किसी गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बच्चे थे। गांव में ही एक युवक अपने बहन के घर आया था।

बच्चों को अकेला देखकर युवक घर में आ गया। छह साल की मासूम को अमरूद खिलाने का लालच देकर बगिया में ले गया और बलात्कार किया। लड़की की चीख पुकार सुनकर मौके पर गांव के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


लोग मासूम को लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। एसपी और सीओ ने भी मौके का दौरा किया।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव घसूंरपुर निवासी बब्लू पुत्र गजराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मासूम को मेडिकल के भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें