फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई चार महीने तक बहन से करता रहा रेप

Wed, 25 Sep 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में खुर्जा की एक कालोनी में पिछले चार माह से सौतेला भाई तेजाब फेंकने की धमकी देकर किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन


किशोरी के प्रेगनेंट होने पर सौतेले पिता ने उसका गर्भपात करवा दिया। किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कालोनी निवासी महिला ने बताया कि 18 साल पहले उसके पति की मौत के बाद उसने कालोनी के ही एक व्यक्ति से चार बच्चों की परवरिश की खातिर शादी कर ली।

महिला ने आरोप लगाया है कि चार माह से दूसरे पति का बेटा तेजाब डालने की धमकी देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा है।

महिला का आरोप है कि बेटी के प्रेगनेंट होने की शिकायत करने पर दूसरे पति ने निजी अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

महिला का कहना है कि विगत 19 सितंबर को भी दरिंदे ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाया। उसने पिता से शिकायत करने पर दबंगों को बुलाकर मां-बेटी को पिटवाकर जान से मारने की धमकी दी।

मंगलवार को महिला बेटी संग कोतवाली पहुंची और नामजद तहरीर दी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें