फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने किया पोती से रेप, गर्भवती

Mon, 15 Sep 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ उसी के दादा द्वारा छह माह तक दुराचार करते रहने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


रविवार को 15 वर्षीय छात्रा ने मां को पेट में दर्द होने की बात कही। इस पर उसकी मां उसे सिविल अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


उसकी मां ने इस बारे में परिवार के अन्य लोगों को भी जानकारी दी। छात्रा से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसका दादा ही उसके साथ लंबे समय से दुराचार करता आ रहा है। इसके बाद घटना की शिकायत सांपला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सांपला थाना प्रभारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें