फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने खोद दी महिला की कब्र, शव से दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी कस्बे के सीकरी हिस्सा दो स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को दफनायी गई महिला की लाश के साथ दुष्कर्म की आशंका पर लोग भड़क उठे। यह आशंका शनिवार सुबह कब्र खोदी हुई मिलने, लाश के पास शराब की खाली शीशी और पैंट मिलने से जताई गई।
विज्ञापन


आक्रोश में हाइवे जाम करने की कोशिश भी हुई। पुलिस की जांच-पड़ताल और उलमा के मश्विरे के बाद नौ घंटे बाद लाश पुन: दफना दी गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सीकरी के एक मोहल्ले की निवासी लगभग 45 साल की यह बीमार महिला अपने मायके हाथरस के गांव में थी। गुरुवार रात वहीं उसकी मौत हो गई। महिला सात बच्चों की मां थी जिनमें चार शादी भी हो चुकी है। पति किसान है। शुक्रवार को शव यहां लाकर कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब परिवार के लोग फूल चढ़ाने पहुंचे तो कब्र को खोदा हुआ पाया। खबर फैलते ही वहां भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी फोर्स के साथ आ पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुला लिया।
विज्ञापन

शराब की बोतल और पैंट मिली

सभी की मौजूदगी में महिलाओं ने कब्र में जाकर देखा तो शव से कफन हटा हुआ था। वहीं पास में शराब का खाली पौव्वा और एक पैंट भी पड़ी थी। शव का हाल देख महिलाओं ने दुष्कर्म की आशंका जताई तो सबका गुस्सा भड़क गया। कुछ लोगों ने इसे किसी तांत्रिक की हरकत बताई।

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे कुछ युवकों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। उन्हें लोगों ने समझाकर शांत किया। बाद में परिवारीजनों और उलमा के बीच लंबा विचार-विमर्श हुआ।

फिर शाम चार शव को दोबारा दफनाया गया। इस बीच फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड भी बनाई। मामले की जांच के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें