पठानकोट हमले व पाकिस्तान सरकार के लिए नरम रुख के खिलाफ हिंदू सेना ने शनिवार को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का पुतला जलाया।
हिंदू सेना का कहना है कि पाकिस्तान से उसकी ही भाषा में बात करनी चाहिये। जब तक पाक जमीन से आतंकी संगठन खत्म नहीं किए जाते तब तक पाक की ओर से दोस्ती का हाथ बढ़ाने का कोई मतलब नहीं।
संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि यूपीए सरकार में पीएम रहे मनमोहन अपने पूरे कार्यकाल में पाकिस्तान नहीं गये।