फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देगी नर्स के साथ हुई रेप की ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में 25 साल की एक नर्स के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म चार साल तक दुष्कर्म किया, लेकिन नर्स ने उससे शादी करने पर जोर दिया तो वह मुकर गया। इस मामले में पीड़िता ने युवक के अलावा उसके माता, पिता और बहन के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक के शादी से मुकरने पर पीड़िता ने बालाघाट थाने में मामला दर्ज कराया जिसे बाद में पिपलानी थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 2010 में जब पीड़िता भोपाल में नर्सिंग करने आई तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे अपने घर में रहने के लिए मनाया था, क्योंकि वे भी बालाघाट के रहने वाले हैं और उसे पहले से जानते थे।

आरोपियों के कहने पर वह राजी हो गई और कल्पनानगर स्थित उनके घर में रहकर पढ़ाई करने लगी। कुछ दिन बाद ही युवक शादी करने का वादा करके उसका यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने दिया था शादी का भरोसा

टीओआई के अनुसार, इस मामले में युवक के परिजनों ने भी उसका साथ दिया और लड़की को भरोसा दिलाया कि उनकी शादी करवा दी जाएगी।

युवती ने बताया कि वह तीन साल वहां रही और उसने पढ़ाई खत्म करने के बाद वहीं नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद जब उसने आरोपी से शादी की बात की तो वह मुकर गया और उसके परिजनों ने भी उसका साथ दिया शादी से मना की दिया।

काफी समझाने के बाद भी जब वे लोग नहीं माने तो पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की। बालाघाट में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इसे पिपलानी थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ‌लिया गया है। हालांकि अभी उसके बयान दोबारा रिकॉर्ड किए जाएंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी शादी के लिए पत्नी व बेटी की हत्या

मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में एक व्यक्ति ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी और 9 माह की बच्ची को मार डाला। 18 अक्तूबर को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ तब स्‍थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस क‌े हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी लल्लू गोंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूछ ताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपनी पत्नी यशवती (21) और बेटी राधिका की हत्या करने के बाद उनकी लाश को जंगल में दबा दिया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से दोनों लाशों के अवशेष बरामद कर लिए है और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

एसपी सुधीर वी लाड ने कहा कि उन्होंने आरोपी की बताई जगह से दो शरीरों के अवशेष बरामद किये हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दोहरे मर्डर का मुकदमा चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें