छत्तीसगढ़ के भिलाई में दो पुलिस कर्मियों और एक डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे नहीं लगता है कि उसे न्याय मिलेगा। बता दें कि बीते साल जनवरी 2015 में डॉक्टर गौतम पंडित और दो कांस्टेबल सौरभ भक्त और चंद्र प्रकाश पांडेय पर महिला से कथित तौर पर रेप करने का एक मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले को बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया और डॉक्टर ने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।