फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेप पीड़िता दलित महिला को जिंदा जलाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म की शिकार दलित युवती पर बयान बदलने का दबाव डाला। इनकार करने पर युवती के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्सी फीसदी जल चुकी युवती को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया थी। भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती मंगलवार की सुबह करीब दस बजे घर में अकेली थी। माता-पिता खेत पर गए थे, जबकि भाई दाखिला कराने के लिए जुनावई गया हुआ था।
विज्ञापन

महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के मुताबिक, पीड़िता के भाई का आरोप है कि गांव के ही दुष्कर्म के आरोपी विजय सिंह जाटव और मुकेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह यादव घर में घुस आए।

आरोपी विजय सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में बयान बदलने का दबाव डाला लेकिन युवती ने इनकार कर दिया।

इस पर आरोपियों ने युवती के ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया। वह कमरे के अंदर भागी और अंदर से बंद कर लिया। लेकिन विजय सिंह और राजेंद्र सिंह  ने दरवाजे से कमरे के अंदर केरोसिन बहाकर आग लगा दी, जिससे युवती आग की चपेट में आ गई। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए।

दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला, आग बुझाई लेकिन तब तक वह अस्सी फीसदी तक झुलस चुकी थी।

सूचना पर एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय से उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पहले उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी और बाद में उसकी मौत हो गई।

संभल के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ गुन्नौर के नेतृत्व में रजपुरा, धनारी थाना प्रभारी व कोतवाली प्रभारी गुन्नौर की टीम को लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले झुलसी युवती के मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

क्या है मामला?

घटना नौ जुलाई-2014 की है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के इस गांव के दबंग सत्रह वर्षीय दलित युवती को उसके घर से अगवा कर ले गए थे, जिसमें गांव के ही रामेश्वर व कुंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

लेकिन जब जांच हुई तो उसमें राजेंद्र सिंह, उसके पुत्र मुकेश, पत्नी खुरमा तथा विजय सिंह और रामबाबू के नाम सामने आए लेकिन पुलिस ने फिर जांच की तो राजेंद्र, खुरमा, रामेश्वर, कुंवर के नाम झूठे बताते हुए तफ्तीश से निकाल दिए गए।

मुकेश, रामबाबू व विजय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा विचाराधीन है। इसमें मुकेश, रामबाबू फरार हैं। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसे न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके बाद से आरोपी लगातार युवती व उसके परिजनों पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें